लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली नई रफ्तार, भूमिगत निर्माण के लिए एफकॉन्स का चयन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के भूमिगत हिस्से के निर्माण के लिए एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का चयन किया गया है। इस परियोजना के आगे बढ़ने से पुराने लखनऊ सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।